Home News Business

लूट की नीयत से बोलेरो पर पथराव: कांच टूटकर ड्राइवर के सिर पर लगा, सत्संग में जा रहे थे

Banswara
लूट की नीयत से बोलेरो पर पथराव: कांच टूटकर ड्राइवर के सिर पर लगा, सत्संग में जा रहे थे
@HelloBanswara - Banswara -

लूट की नीयत से सूनी रोड पर बदमाशों ने बोलेरो पर पथराव कर दिया। साइड कांच तोड़ते हुए पत्थर ड्राइवर की कनपटी पर लगा। इसके बाद बोलेरो सवार 9 जनों ने बदमाशों का पीछा किया। इसमें एक को पकड़ भी लिया, लेकिन वह फिर कॉलर छुड़ाकर भाग गया। हालांकि, बोलेरो सवार लोगों ने बदमाशों को पहचान लिया। बोलेरो सवार सभी लोग एक सत्संग कार्यक्रम में जा रहे थे। मामला बांसवाड़ा के आंबापुरा थाने का है।

जांच अधिकारी HC रवि थापा ने बताया कि कुंडला खुर्द निवासी विकास मछार ने रिपोर्ट दी है। बताया कि 14 दिसम्बर की रात करीब 9 बजे वह उसके अंकल रामलाल की बोलेरो लेकर बखतपुरा में होने वाले सत्संग कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी केसरपुरा मैन रोड पर अज्ञात बदमाशाें ने चलती हुई बोलेरो पर पथराव कर दिया। उनकी नीयत लूट की थी, लेकिन बोलेरो में इतने लोगों के बैठे होने का बदमाशों का आइडिया नहीं था। पथराव में पत्थर साइड का ग्लास तोड़ते हुए ड्राइवर विकास के लगा।

बोलरो से उतरे और बदमाशों को पकड़ा
विकास ने पुलिस को बताया कि पथराव के बाद बोलेरो सवार 9 जनों ने बदमाशों का पीछा किया। इसमें खड़देव निवासी संतोष दामा को पकड़ भी लिया, जबकि कैलाश दामा व एक अन्य लड़का वहां से भाग गए। इसके बाद संतोष भी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×