Home News Business

1 करोड़ से विकसित होगा श्यामपुरा, भुआदरा में 43 करोड़ से बनेगा हाईलेवल ब्रिज, गांगड़तालाई से बांसवाड़ा की दूरी 15 किमी घटेगी

Banswara
1 करोड़ से विकसित होगा श्यामपुरा, भुआदरा में 43 करोड़ से बनेगा हाईलेवल ब्रिज, गांगड़तालाई से बांसवाड़ा की दूरी 15 किमी घटेगी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा बजट बहस के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बांसवाड़ा के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की। जिसमें गांगड़तलाई क्षेत्र में अनास नदी पर भुआदा में हईलेबल ब्रिज का निर्माण के लिए सीएम ने 43 करोड़ बजट की घोषणा की है। इस पुल की लंबे समय से मांग थी। इसके निर्माण से गांगड़तलाई पंचायत समिति के साथ सज्जनगढ़ सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। साथ ही गांगड़तलाई से बांसवाड़ा आने के लिए भी करीब 15 किमी दूरी भी कम हो जाएगी। अब तक गांगड़तलाई से बांसवाड़ा आने के लिए ग्रामीणों को कई रास्तों से घूमकर आना पड़ रहा है। जिसमें काफी समय लग जाता है। लेकिन हाईलेबल पुल बनने के बाद सीधा रास्ता हो जाएगा।

इसके अलावा भुआदरा में काफी पुराने मंदिर हैं, जिनकों भी पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 50 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य करवाए जा रहे है। भुआदरा में बांसवाड़ा के लोग ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के साथ गुजरात के पर्यटक भी यहां दर्शन करने आते हैं। पुल निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भी मंदिर तक पहुंच ओर भी आसान हो जाएगी।

खेल प्रतिभाओं के लिए 40 दिन का लगेगा कैंप
बजट में जनजाति खेल प्रतिभाओं के लिए भी अच्छी खबर है। जनजाति खेल प्रतिभाओं को यहां उच्च स्तरीय आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। मई-जून में शहर के खेल स्टेडियम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों का चयन करके 40 दिनों तक कैंप लगाया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को रहने, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जाएगी। इससे पहले उदयपुर में लगने वाले कैंप में यहां के खिलाड़ियों को जाना पड़ता था। प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग के अच्छे कोच इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर तैयार करेंगे।

1करोड़ से विकसित होगा श्यामपुरा
शहर की ऑक्सीजन फैक्ट्री के नाम से मशहूर श्यामपुरा उद्यान के विकास के लिए भी सीएम ने 1 करोड़ का बजट दिया है। ह मुख्यमंत्री नवाचार योजना के तहत श्यामपुरा जंगल को ऑक्सीजोन के रूप में किकसित करने के लिए 25 लाख रुपए का बजट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×