Home News Business

शहर की पहली पॉजिटिव महिला समेत 7 घर लौटे

Banswara
शहर की पहली पॉजिटिव महिला समेत 7 घर लौटे
@HelloBanswara - Banswara -

पड़ाेसी डूंगरपुर में शनिवार काे एक साथ 21 काेराेना संक्रमित सामने अाने पर चिंता बढ़ा दी है। वहीं एमजी अस्पताल से लगातार राहतभरी खबर सुनने काे मिल रही है। शनिवार काे भी एमजी अस्पताल से चार महिलाओं समेत सात जनाें काे काेराेना संक्रमण से ठीक हाेने पर छुट्टी दे दी गई। इसमें शहर की पहली काेराेना संक्रमित मिली महिला भी शामिल है। यहां डॉक्टरों की मौजूदगी में सभी की जांच के बाद एंबुलेंस के जरिए घर के लिए रवाना किया गया। इस दाैरान ठीक हुई एक महिला ने अस्पताल प्रबंधन अाैर डॉक्टरों काे उनके साथ अच्छे बर्ताव अाैर उपचार के लिए धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हाेने वालाें में शहर निवासी 44 वर्षीय जितेंद्र सिंह के अलावा कुशलगढ़ निवासी 45 वर्षीय हातिम, 43 वर्षीय हुसैन, 20 वर्षीय अरवा, 40 वर्षीय कुतुबुद्दीन, 30 वर्षीय सकिना, 55 वर्षीय मुनीरा शामिल है। डाॅ. देवेश गुप्ता, डाॅ. जिमेश पंड्या, डाॅ. समीन खान, डाॅ. अश्विन पाटीदार अाैर स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी टीम संक्रमितों की देखरेख में लगी हुई है। जिससे संक्रमितों का पूरी तरह ठीक हाेकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला भी जारी है। इस दाैरान नर्सिंग अधीक्षक नवनीत साेनी भी माैजूद रहे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×