Home News Business

युवक का मोबाइल स्टेट्स देख पुलिस ने माही नदी से तलाशा बिना सिर का 6-7 महीने का भ्रूण, मछलियों ने नोंचकर खाया

Banswara
युवक का मोबाइल स्टेट्स देख पुलिस ने माही नदी से तलाशा बिना सिर का 6-7 महीने का भ्रूण, मछलियों ने नोंचकर खाया
@HelloBanswara - Banswara -

डूंगर गांव का मामला, मछलियों ने नाेंच दिया था सिर, पुलिस नजदीकी अस्पतालों में जांच रही रिकाॅर्ड

पुलिस पूछताछ के डर से युवक ने सूचना की बजाय लगाया स्टेट्स
खमेरा क्षेत्र के डूंगर गांव में मंगलवार काे माही नदी में सिर कटा भ्रूण मिला। भ्रूण लगभग 5 से 7 माह का होगा। मछलियों के नाेंच खाने की वजह से भ्रूण के लिंग की पहचान नहीं हाे पाई। भ्रूण काे एमजी अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसे संजय कुमार सोलंकी ने देखा था, जिसका वीडियो बनाकर अपने मोबाइल पर स्टेटस बना लिया था। जिसका वीडियो वायरल होते-होते पुलिस तक पहुंच गया। सुबह पुलिस माैके पर पहुंची और भ्रूण बाहर निकलवाया। दरअसल, सोमवार शाम एक नाबालिग लड़का नदी के पास से गुजर रहा था। तभी उसे पानी में बच्चे के आकार का शव दिखाई दिया। नजदीक से देखने पर पता चला कि उसकी गर्दन कटी हुई है। वहीं नाभि से आहार नाल भी जुड़ी मिली। डर के कारण उसने किसी काे ये बात नहीं बताई, लेकिन लोगों को संदेश भेजने के लिए स्टेटस रख लिया। अन्य लोगों से होती हुई सूचना खमेरा थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने स्टेटस डालने वाले युवक की मदद ली। खमेरा थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के अस्पतालों में रिकॉर्ड भी चैक कर रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली कि रविवार को एक बाइक पर महिला-पुरुष आए थे। महिला ने एक थैली पानी में फेंकी थी। लेकिन ग्रामीण उसे कचरा फेंकना समझे, इसलिए किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था।


बाहर से आकर नदी में भ्रूण फेंकने की आंशका
जहां भ्रूण मिला वहां पानी का स्तर काफी सूख चुका है और बहाव भी नहीं है। वहीं भ्रूण की हालत देख यह एक-दाे दिन पुराना प्रतीत हाे रहा है। एेसे में आशंका है कि ये करतूत किसी आसपास के व्यक्ति की हाे सकती है।
घाटाेल. कस्बे के डूंगर गांव में माही नदी में मिला भ्रूण।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×