Home News Business

जिले से 1.44 करोड़ रुपए की हुई वसूली, 1410 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Banswara
जिले से 1.44 करोड़ रुपए की हुई वसूली, 1410 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
@HelloBanswara - Banswara -

अजमेर डिस्कॉम ने राजस्व वसूली के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत 110 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली की है। 26 से 30 नवंबर तक चले अभियान में 11 जिलों में करीब 20 हजार उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं करने कनेक्शन को काटा गया। ऐसे उपभोक्ताओं पर डिस्कॉम का करीब 38.39 करोड़ रुपए बकाया थे। बांसवाड़ा जिले में इस अभियान में 1953 उपभोक्ताओं से 1.44 करोड़ रुपए वसूले गए हैं। वहीं बांसवाड़ा से 1410 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।
डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने डिस्कॉम की सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर चल रहे बकाया राशि की वसूली के लिए अधिकारियों के लक्ष्य तय किए थे। इस पूरे अभियान की निगरानी खुद एमडी ने की। अभियान में डिस्कॉम की ओएंडएम विंग के अतिरिक्त एमडी विंग, विजिलेंस विंग, प्रोजेक्ट विंग तथा लेखा शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी इस अभियान के तहत राजस्व वसूली का कार्य किया।
इन जिलों से राशि वसूल की
{बांसवाड़ा में 1953 उपभोक्ताओं से 1.44 करोड़ रुपए।
{डूंगरपुर में 1382 उपभोक्ताओं से 1.30 करोड़ रुपए।
{अजमेर में 4565 उपभोक्ताओं से 8.13 करोड़ रुपए।
{भीलवाड़ा में 5436 उपभोक्ताओं से 5.78 करोड़ रुपए।
{झुंझुनूं में 6109 उपभोक्ताओं से 05.43 करोड़ रुपए।
{उदयपुर में 4042 उपभोक्ताओं से 6.61 करोड़ रुपए।
{राजसमंद में 3184 उपभोक्ताओं से 4.81 करोड़ रुपए।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×