Home News Business

वैज्ञानिकों की 31 पदों भर्ती, आवेदन 16 तक होंगे, परीक्षा में 70% अंक जरूरी

Banswara
वैज्ञानिकों की 31 पदों भर्ती, आवेदन 16 तक होंगे, परीक्षा में 70% अंक जरूरी
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने साइंटिस्ट-बी व साइंटिस्ट-सी के पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। आधिकारिक वेबसाइट recruitment.icmr.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। कुल 31 रिक्तियों में वैज्ञानिक-बी के पदों के लिए 30 रिक्तियां (15 मेडिकल व 15 गैर-मेडिकल) हैं।

वैज्ञानिक-सी (बायोएथिक्स) का एक पद है। आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा होने पर वह अनुसंधान विधियों की समझ पर आधारित होगी व न्यूनतम योग्यता 75 प्रतिशत होगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×