Home News Business

कांग्रेस समर्थकों के वाहनों पर पथराव करने वालों में से एक आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश

Banswara
कांग्रेस समर्थकों के वाहनों पर पथराव करने वालों में से एक आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश
@HelloBanswara - Banswara -

मानगढ़ धाम पर विश्व आदिवासी कार्यक्रम आयोजित राहुल गांधी की सभा से लौट रहे कांग्रेस समर्थकों की गाड़ियों पर पथराव के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मोगा की तालाश में जुटी है। पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को इसमें राजनीतिक षड्यंत्र की आशंका है। आरोपी मोगा ने किसी के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया था, हालांकि वो कौन है?

इसका खुलासा इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। बुधवार को सभी से लौट रहे वाहनों पर रास्ते में करीब 5 बजे पथराव हुआ था। इस दौरान अरथूना पुलिस ने एक आरोपी हक्सी पुत्र भाणजी को गिरफ्तार किया था। वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बोरपाड़ा निवासी मोहनलाल सिंह उर्फ मोगा पुत्र मंजी के कहने पर ही आया था।

वहीं अन्य लोग भी उसी के साथ ​थे। मोगा को कांग्रेस समर्थकों पर पत्थर बरसाने के लिए कोई लगातार संपर्क में था। इसलिए पुलिस को शक है कि इसमें किसी पार्टी का नेता भी शामिल हो सकता है। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मोगा के पकड़े जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। सभा से लौट रहे कांग्रेसियों पर आनंदपुरी के कोबा चौराहे पर भी कुछ लोगों ने पथराव किया था। एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वाहनों पर लगे कांग्रेस के झंडे और बैनरों का हुड़दंगी फाड़ रहे थे। पुलिस ने पथराव करने के अलावा वायरल हुई वीडियो में ​दिख रहे आरोपियों को ट्रेस कर लिया है। आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×