Home News Business

रोडवेज में लूटेरी गैंग फिर ऐक्टिव:गोवाडी से बांसवाड़ा आ रही महिला के बेग से सोने की अंगूठी चोरी

Banswara
रोडवेज में लूटेरी गैंग फिर ऐक्टिव:गोवाडी से बांसवाड़ा आ रही महिला के बेग से सोने की अंगूठी चोरी
@HelloBanswara - Banswara -

जिले में लूट करने वालों में केवल पुरुष ही नहीं हैं। बल्कि महिलाओं की भी एक गैंग ऐक्टिव हैं। जो बस में यात्रियों के रुपए और कीमती जेवर लूटने का काम करती हैं। शनिवार को भी एक महिला के बैग से सोने की अंगूठी बदमाश महिलाओं ने पार कर ली। दरअसल पीड़ित महिला रमा देवी शनिवार को अपने गांव डूंगरपुर जिले के गोवाड़ी गांव से बांसवाड़ा में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली। सुबह करीब 11.45 बजे उन्हें राजस्थान रोडवेज की बस मिली तो उसमें सवार हो गई और बैग बस में रखा। जिसमें सोने की 6 ग्राम की अंगूठी रखी थी। रमा देवी बस में थी तब तक नजर रखी।

बांसवाड़ा कॉलेज मैदान पर जब रमा देवी उतरी तो उन्होंने बस में सवार दूसरी महिला से बैग देने के लिए बोला। इस दौरान बस में काफी यात्री सवार थे। महिला को बैग देने में समय लग गया। जब पीड़ित महिला घर पहुंची और बैग देखा तो उसमें अंगूठी नहीं मिली जिसके बाद तत्काल राजतालाब थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने रिश्तेदार को ले जाकर आसपास और बस स्टैंड पर महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

- ⁠तलवाड़ा से बैठता है यह गिरोह

बस यात्रियों से लूट करने में महिलाओं का एक विशेष गिरोह काम करता है। पिछले कई सालों से यह ग्रुप ऐक्टिव हैं। अधिकांश यह महिलाएं तलवाड़ा कस्बे से बस में सवार होती हैं। जो भीड़ में गले से चेन और बैग से अन्य कीमती सामान चोरी करती हैं। पूर्व में कोतवाली पुलिस ने ऐसी ही महिलाओं के एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद करीब एक साल ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सफलता मिली हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×