Home News Business

11वीं की स्टूडेंट का किडनैप: मां के सामने उठा ले गए, 9 दिन बंधक रखा, पुलिस में रिपोर्ट के बाद लड़की गायब

Banswara
11वीं की स्टूडेंट का किडनैप: मां के सामने उठा ले गए, 9 दिन बंधक रखा, पुलिस में रिपोर्ट के बाद लड़की गायब
@HelloBanswara - Banswara -

11वीं क्लास की लड़की के किडनैप का मामला सामने आया है। लड़की मां के साथ उसके घर पर थी। तभी करीब सात बदमाश शाम के समय बाइक लेकर उसके घर पहुंचे। बदमाशों ने मां के सामने बेटी को जबरन उठा लिया। बीच-बचाव कर रही मां के साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने पहले तो उनके घर पर ही लड़की को बंधक बनाकर रखा। अब मामले में पुलिस रिपोर्ट हुई तो बदमाशों ने लड़की को मौके से गायब कर दिया। पीड़ित पिता को लड़की की नई लोकेशन का अंदाजा नहीं है। पिता ने लड़की के साथ अप्रिय घटना का अंदेशा भी जताया है। मामला आनंदपुरी थाने का है।

अमरियापाड़ा निवासी लक्ष्मीलाल नट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजल कुमारी उसकी इकलौती बेटी है। वह पढ़ने में भी होशियार है और शेरगढ़ स्थित सरकारी स्कूल की कक्षा 11वीं में पढ़ती है। 24 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह किसी काम से घर के बाहर था। इसी का फायदा उठाते हुए गांव के ही रहने वाले बंशी पुत्र राजू नट सहित करीब सात लोग उसके घर पर बाइक लेकर पहुंचे। उन्होंने पत्नी गंगा देवी को धक्का देकर बेटी को उठा लिया। जबरन बाइक पर बिठाकर बदमाश वहां से चले गए। घर पहुंचने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दी। गांव का मामला होने के कारण उसने पंचों की मदद ली। पंचों ने नाबालिग लड़की को पिता को सौंपने का फैसला दिया। बदमाशों ने बेटी लौटाने की बात कही। इसके बाद बेटी को करीब 9 दिन तक घर में बंधक रखा।

पुलिस रिपोर्ट करते ही गायब की लड़की

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने लड़की के किडनैप की शिकायत थाने में दी। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बेटी को गांव से कहीं और छिपा दिया है। वह लड़की को लेकर कहां गए हैं इसकी जानकारी उसे नहीं है। पीड़ित पिता का आरोप है कि मुख्य आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है। आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और काका बाबा के रिश्ते में हैं। मामले की जांच थाने के HC गौतमलाल कर रहे हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×