Home News Business

काेराेना जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराए दाे आराेपी जाली उखाड़कर फरार...सदर और दानपुर पुलिस ने पकड़े थे, निगरानी में किए थे चार सुरक्षाकर्मी, डिप्टी करेंगे जांच

Banswara
काेराेना जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराए दाे आराेपी जाली उखाड़कर फरार...सदर और दानपुर पुलिस ने पकड़े थे, निगरानी में किए थे चार सुरक्षाकर्मी, डिप्टी करेंगे जांच
@HelloBanswara - Banswara -

कोराेना जांच के लिए भर्ती कैदियों द्वारा तोड़ी खिड़की।

 

एमजी अस्पताल में बने कैदी वार्ड की जाली उखाड़कर शुक्रवार रात दाे आराेपी फरार हाे गए। एक साथ दाे आराेपियाें के भाग छूटने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई। सहायक पुलिस अधीक्षक राजऋषि वर्मा और कोतवाल माेतीराम सारण दल के साथ अस्पताल पहुंचे और माैका मुआयना किया। दोनों ही पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की। नाकाबंदी का भी कोई फायदा नहीं मिला। अब पुलिस की नजर इन बंदियों के नाते रिश्तेदारों और परिजनों पर टिक गई हैl संबंधित पुलिस थानों को इन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रारंभिक पड़ताल के दौरान आइसोलेशन वार्ड के पिछवाड़े की खिड़की टूटी मिली। आशंका है कि उसकी ग्रिल को अंदर से धक्का मार कर तोड़ दिया गया। ग्रिल का गेज बहुत कमजोर था इसलिए आराेपियाें ने इसका फायदा उठाया। क्याेंकि वार्ड की निगरानी के लिए चार गार्ड तैनात कर रखे थे। ऐसे में निगरानी काे लेकर बड़ी लापरवाही बतरने की भी अाशंका है। इस मामले में तैनात सुरक्षा गार्डाें पर भी विभागीय कार्रवाई हाे सकती है। इसे लेकर एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने डिप्टी काे जांच के आदेश भी दिए है। फरार हुआ आराेपी अगपुरा का 20 वर्षीय अजय खराड़ी है। वहीं दूसरा दानपुर के नेगड़िया हरनाथपुरा का मुकेश मईड़ा है। अजय चाेरी के आराेप में जबकि मुकेश एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

2 फीट जाली तोड़ी, दोनों पतले थे इसलिए भाग निकले

सेल में बंद थे सात आरोपी

मामले में एमबीसी में कार्यरत हैड कांस्टेबल भैरूलाल मेघवाल ने काेतवाली में दर्ज कराई रिपाेर्ट में बताया कि उसकी, कांस्टेबल संजय कुमार, अनिल कुमार, प्रकाशचंद्र, साेनू कुमार की एमजी अस्पताल में आराेपियाें की काेराेना जांच के लिए ड्यूटी लगा रखी है। यहां बनाए सेल में 7 आराेपियाें काे काेेराेना जांच के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह वह पुलिस लाइन में स्नान करने गया। थाेड़ी देर बाद लाैटा और पहरा दे रहे संतरी संजय कुमार से आराेपियाें की गिनती करने के लिए कहा। जिस पर संजय ने बताया कि दाे आराेपी नहीं है।

दाेबारा गिनती से पता चला कि 14 अक्टूबर काे सदर थाना पुलिस चाेरी के एक प्रकरण में आराेपी अजय खराड़ी और दानपुर पुलिस साल 2013 के एक प्रकरण में आराेपी मुकेश की काेराेना जांच के लिए भर्ती कराया था। दाेनाें ही आराेपी रात में जाली के सरिये माेड़कर फरार हाे गए। इसका पता सुबह गिनती करने पर पता चला। दाेनाें के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×