Banswara
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| शहर के तिरुपति नगर में महज कुछ घंटे सूने रहे मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। वारदात तिरुपति नगर में जनेश भट्ट के मकान में हुई। कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में जनेश ने घटना 9 अप्रैल की बताई है। जनेश 8 अप्रैल को परिवार के साथ पैतृक गांव बागीदौरा गए थे। मकान के उपरी भाग में महीपालसिंह किराएदार रहते हैं। 9 अप्रैल की रात को बदमाशों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। अलमारी तोड़कर उसमें रखे 2 तोला सोने की कान की इयरिंग के अलावा 9500 रुपए नकद चुरा ले गए। घर का पूरा सामान बिखेर दिया और अलमारी भी तोड़ दी। पुलिस ने रिपोर्ट आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।