Home News Business

6 विवेकानंद मॉडल स्कूलों में छठीं क्लास में 80 सीटें तो 7वीं और 8वीं में खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन

Banswara
6 विवेकानंद मॉडल स्कूलों में छठीं क्लास में 80 सीटें तो 7वीं और 8वीं में खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन
@HelloBanswara - Banswara -
    एडमिशन फाॅर्म आज से भरे जाएंगे, 8वीं के स्टूडेंट्स को 9वीं में प्रवेश देकर 1 अप्रैल से शुरू करेंगे नया सत्र


बांसवाड़ा| सीबीएसई पैटर्न पर संचालित राज्य के 134 विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। बांसवाड़ा में 6 मॉडल स्कूल हैं।
शिक्षा सत्र 2022-23 में छठी से 8वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने कैलेंडर जारी कर दिया है। छठी से आठवीं कक्षा में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी 7 से 15 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। एडमिशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची 26 मार्च को जारी हाेगी।


चयनितों से 30 मार्च को प्रवेश फार्म भरवाया जाएगा और 1 अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। छठी कक्षा में निर्धारित 80 सीटों पर सभी एडमिशन नए होंगे। जबकि 7वीं और 8वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 6 से 8 वीं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन और आरक्षित सूची तैयार करने के लिए चार सदस्यों की प्रवेश समिति का गठन भी किया है।


संबंधित मॉडल स्कूल के पास के उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा। परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम ने समस्त सीडीईओ को निर्देश जारी किए हैं। मॉडल स्कूलों में पहले से ही 8वीं के स्टूडेंट्स को 9वीं में प्रवेश देकर 1 अप्रैल से संबंधित स्कूल की समस्त कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। कक्षा 9वीं व 11वीं कक्षा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आदेश अलग से जारी होंगे।


FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×