Home News Business

सरकार-पंप चालू रखें, कंपनियों ने पेट्रोल ~7, डीजल ~5 महंगा किया

Banswara
सरकार-पंप चालू रखें, कंपनियों ने पेट्रोल ~7, डीजल ~5 महंगा किया
@HelloBanswara - Banswara -

    सरकार का आदेश-निजी पंपों ने नियम नहीं माना तो होगा लाइसेंस रद्द

    प्रदेश में कई पेट्रोल पंप कंपनियों ने तेल की सप्लाई अभी भी कम चल रही है। क्योंकि उनको तेल खरीदना ज्यादा महंगा पड़ा रहा है। सबसे ज्यादा ईएसएसएआर और रिलायंस के पंपों पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश में रिलायंस के 106 पंप हंै, वहीं जिले में ईएसएसएआर और रिलायंस दोनों कंपनियों के करीब 20 पंप हैं। कई पंप बंद कर दिए थे, लेकिन सरकार के नए फैसले के बाद फिर शुरू कर दिया है। घाटे से बचने के लिए अपना कामकाज सीमित कर दिया है। पंप काम शुरू रखे, इसलिए सरकार ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन का दायरा बढ़ाया है। इसके हिसाब से पेट्रोल पंप को फिक्स टाइम के अंदर ही ईंधन की बिक्री करनी होगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन तेल कंपनियों ने भी तेल नहीं बेचने का नया रास्ता निकाला है। इंडियन अॉयल के अलावा अन्य पेट्रोल पंपों ने पेट्रोल-डीजल की रेट बढ़ा दी है। जहां इंडियन अॉयल पंपों पर पेट्रोल-110.4, डीजल 95.14 मिल रही है। ईएसएसएआर और रिलायंस पंपों पर पेट्रोल 117.30 और डीजल 100.30 रुपए मिल रहा है। यानी पेट्रोल 7 रुपए और डीजल में 5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे सेल भी केवल 20 प्रतिशत हो रही है। यानी कंपनियां सरकार के रेट में तेल बेचना नहीं चाहती है।


    इस वजह से सरकार ने लिया फैसला : यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन के तहत पेट्रोल पंपों को कामकाजी घंटों के दौरान पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बनाए रखना होता है। ग्राहकों को उचित दाम पर फ्यूल भी उपलब्ध करना होगा। माना जा रहा है कि सरकार ने कुछ राज्यों में कई सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारों को देखते हुए ये नई गाइडलाइंस जारी की गई है। सरकारी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की मांग इसलिए बढ़ी है, क्योंकि प्राइवेट पंप तय समय तक ग्राहकों को फ्यूल नहीं बेच रहे। इसकी वजह से सरकार ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन का दायरा बढ़ाया है। निजी फ्यूल कंपनियों ने अपने डीलरों को आपूर्ति में तेजी से कमी की है। इसके अलावा वो ग्राहकों को तय कीमत से अधिक पर फ्यूल बेच रहे हैं।

    सबसे महंगा पेट्रोल ~117.60 रिलायंस का
    कंपनी पेट्रोल डीजल
    इंडियन अॉयल 110.04 95.14
    बीपीसीएल 110.06 95.12
    एचपीसीएल 110.02 95.12
    रिलायंस 117.26 100.26
    ईएसएसएआर 115.20 100.10
     सप्लाई तो कम है, लेकिन अब पेट्रोल पंप शुरू हैं। कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। अन्य पंपों के मुकाबले ज्यादा रेट है, लेकिन यह कंपनी का फैसला है। हमारी क्वालिटी तेल की अच्छी है, लेकिन सेल 20 प्रतिशत ही रह गई है। -यशपाल जैन, मालिक, रिलायंस पेट्रोल पंप

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×