Home News Business

नायब तहसीलदार की पति के खिलाफ FIR: दहेज में मांगे 5 लाख, कपड़ों में लगा दी आग, पीहर में मारपीट की

Banswara
नायब तहसीलदार की पति के खिलाफ FIR: दहेज में मांगे 5 लाख, कपड़ों में लगा दी आग, पीहर में मारपीट की
@HelloBanswara - Banswara -

कुशलगढ़ की महिला नायब तहसीलदार ने शराबी पति के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने की रिपोर्ट महिला थाने में दी है। आरोप है कि बेरोजगार पति शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करता है। पति के साथ सास, ससुर, देवर और ननद उसे ससुराल में रखने के एवज में दहेज के 5 लाख रुपए मांग रहे हैं। विवाद के बीच 20 नवंबर को आरोपी पति ने पत्नी के पीहर आकर उससे और उसकी सास से भी मारपीट की। पत्नी का आरोप है कि शादी के छह साल में उसके कोई संतान भी नहीं है। इसलिए भी ससुराल के लोग उसे ताना देते हैं। मामले की जांच थानाधिकारी CI दिलीपसिंह चारण कर रहे हैं।

महिला थाना बांसवाड़ा।
महिला थाना बांसवाड़ा।

महिला थाने में दर्ज रिपोर्ट में नायब तहसीलदार दीपिका कटारा ने बताया कि 4 जून 2015 को थाना कलिंजरा निवासी रोहित कुमार खांट के साथ उसका विवाह हुआ था। इस बीच वह स्त्री धर्म निभाती रही। आरोप है कि ससुराल के लोग उससे दहेज के 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। ऐसा नहीं करने पर आरोपी रोहित का दूसरा विवाह करने की धमकी भी देने लगे। शादी के बाद से अब तक बच्चे नहीं होने के कारण सास ससुर भी ताने मारते रहे। वहीं पति हर दिन उससे शराब के लिए रुपए मांगता रहा। पैसे नहीं देने पर मारपीट करता रहा। 17 अगस्त को ससुराल में रहकर वह उसके काम कर रही थी। तभी आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। दहेज के रुपए लाने को कहा। जान से मारने की धमकी भी दी। इस दरम्यान सभी आरोपियों ने मिलकर पीड़िता दीपिका के कपड़ों को आग लगा दी। जैसे तैसे कर उसने खुद को बचाया। वहीं उन्हें कपड़ों में उसे धक्का देकर ससुराल से निकाल दिया।
पीहर आकर फिर की वारदात
नायब तहसीलदार कटारा ने बताया कि ससुराल से आने के बाद वह आकाशवाणी कॉलोनी स्थित उसके पीहर थी। तभी 20 नवंबर की दोपहर दो बजे आरोपी पहुंचा और उससे मारपीट शुरू कर दी। ये देख घर में मौजूद मां उसे बचाने आई तो आरोपी ने उनसे भी मारपीट की। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार भी चला।
सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद

इधर, देर शाम टेलीफोनिक बातचीत में रोहित खांट ने बताया कि शादी के बाद सितम्बर 2015 में उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हो चुका है। पत्नी ने तब भी गलती मानी थी। पत्नी और ससुराल की शिकायत पर ही उसे 151 में 8 बार पाबंद किया गया है। रोहित ने बताया कि नायब तहसीलदार 2011 से उसके घर पर रहकर पढ़ी है। तब वह बीटेक फर्स्ट ईयर में थी। डिग्री होने के बाद वह नौकरी लगी। रोहित ने दोस्तों से रुपए उधार लेकर पत्नी को पढ़ाया है। उसके परिवार में माता-पिता टीचर हैं और भाई बहन डॉक्टर हैं। पत्नी को पढ़ाने के चक्कर में उसने उसकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया। 2018 में सास ने भी रेप केस लगाया था। बाद में गलती मानी। वह उसके जन्मदिन पर पीहर गया था, जहां सास ने उसे लट्‌ठ से मारा था। गर्दन पर अब भी चोट के निशान हैं। महिलाओं पर उसने कभी हाथ नहीं उठाया।शराब के पैसे मांगने सहित सभी आरोप झूठे हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×