Home News Business

दहेज की मांग को लेकर घर से निकाला, केस दर्ज

Banswara
दहेज की मांग को लेकर घर से निकाला, केस दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -

    राजतालाब के शाहरुख मोहम्मद से हुई थी शादी


    शहर में बुधवार को दहेज की मांग कर घर से निकालने व मानसिक प्रताड़ना देने के दो मामले सामने आए हैं। महिला थाने में दर्ज एफआईआर में आंबावाड़ी निवासी रुखसार बी ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले जावरा एमपी निवासी मोहम्मद शेरू से हुई थी। शादी के सालभर बाद से ही पति व ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग कर मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया और आए दिन पैसों की मांग करने लगे। जब उसके द्वारा किसी प्रकार का दहेज नहीं दिया गया तो छह महीने पहले पति व ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से पीड़िता अपने पिता के यहां आंबावाड़ी में रह रही है। रुखसार को कोई संतान नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह एक और मामले में शहर के राजतालाब निवासी तबस्सुम बी ने एफआईआर में बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी राजतालाब निवासी शाहरुख मोहम्मद से हुई थी। जिससे उसे 8 महीने का एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के बाद से ही पति शाहरुख द्वारा दहेज की मांग कर मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बीच पिछले साल ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह पीहर में रह रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×