Home News Business

बारिश से रात का पारा 2 डिग्री लुढ़क कर 20.6 डिग्री पर आया, ठंड का असर बढ़ा

Banswara
बारिश से रात का पारा 2 डिग्री लुढ़क कर 20.6 डिग्री पर आया, ठंड का असर बढ़ा
@HelloBanswara - Banswara -

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना

बांसवाड़ा मानसून के बिदा होने के बाद पहला पश्चिमी विक्षोभ रविवार से सक्रिय हो गया। जिसके चलते जिले में कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई पर अन्य जिलों मे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके चलते रात का पारा 2 डिग्री लुढ़ककर 20.6 डिग्री आ पहुंचा। इससे ठंड का असर बढ़ गया।

संभावना है कि अगले दो दिलों में भी कई जगह हल्की बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं। जिले में जहां सोमवार को अधिकतम पारा 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं रात का पारा 20.6 डिग्री रहा। बारिश और हवा अलने से दिन-रात के तापमान में भी काफी अंतर आया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस सिस्टम का असर उत्तर भारत के राज्यों से खत्म होने लगेगा। इसके माद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली समेत मैदानी राज्यों में सर्दी का आगाज शुरू हो जाएगा। विंड पैटर्न चेंज होगा और उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं इन राज्यों में आने लगेंगी, जिससे तापमान गिरने लगेगा। साथ हो मंगलवार को बांसवाड़ा संभाग में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। 

21 अक्टूबर से होगा सर्दी का आगाज : उत्तर भारत में तीनों सिस्टम से न केजल बारिश होगी। बल्कि ऊंचे फ्हाड़ी इलाकों में स्नोफॉल (बर्फबारी) भी होगी। ये सिस्टम जब 20-21 अक्टूबर को आगे निकल जाएंगे। उत्तर भारत से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आनी शुरू होगी। इससे पंजाब, हरियाणा में रात के रात के तापमान में बड़ी गिराजट होगी। इससे यहां सर्दी का असर बढ़ेगा। दिल्‍ली, उत्तरी राजस्थान के साथ उत्तर-पश्चिम यूपी में भी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट होगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×