Home News Business

रातिघाटी माजिया गांव में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

Banswara
रातिघाटी माजिया गांव में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
@HelloBanswara - Banswara -

एक तरफ कोरोना की मार ताे दूसरी तरफ दो बूंद पानी के लिए भी ग्रामीणों काे तरसना पड़ रहा है। गढी उपखंड क्षेत्र के नाहली ग्राम पंचायत के रातिघाटी माजिया में गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराया हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। लेकिन आज दिन तक किसी भी जनप्रतिनिधियों ने और जलदाय विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में दो बूंद पानी के लिए भी एक ही हैंडपंप पर पानी लेने आना पड़ता है। स्थानीय वार्ड पंच इंदिरा देवी चरपोटा एवं स्थानीय महिलाओं ने बताया कि नहर का ऊपरी हिस्से में गर्मी का मौसम शुरू होते ही भयंकर पेयजल संकट गहराया जाता है। जिसको लेकर हमने ग्राम पंचायत नाहली और गढी विधायक कैलाश मीणा को गत साल भी अवगत कराया था। लेकिन आज दिन तक हमारे लिए पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे हमें दिनों दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

रातिघाटी माजिया में 40 घरों की आबादी में एक ही हैंडपंप है। जिसमें पानी कम आने की वहज से लाइने लग जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप गत वर्ष स्वीकृत हुए थे लेकिन रातिघाटी में हैंडपंप नहीं खोदे गए हैं। पानी की व्यवस्था के चक्कर में मनरेगा में जाने वाली महिला श्रमिक कई बाद देरी से पहुंच पाती है। पानी की व्यवस्था करने के कारण कई बार मनरेगा कार्य स्थल पर नहीं जा पाती और अनुपस्थिति लग जाती है। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नाहली सरपंच प्रकाश चरपोटा, गढी विधायक कैलाश मीणा, अरथूना प्रधान राजू मईड़ा सहित विभाग से स्थाई रूप से अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ डूंगरियातलाई माजिया, डेरीमहुड़ी सहित गांव के कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराया हुआ है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×