Home News Business

पार्किज पर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का लगाया आरोप

Banswara
पार्किज पर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का लगाया आरोप
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| शहर में शनिवार देर रात दो पक्षों में कार पार्किग को लेकर विवाद हो गया। युवक ने कोतवाली में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उसे धमकाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शहर के पृथ्वीगंज निवासी शारिक मोहम्मद खान ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात 9:00 बजे मुस्लिम कॉलोनी में एक रेस्टोरेंट पर गया था। वहां एक अन्य युवक से कार पार्किंग को लेकर उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने उसे धमकाते हुए बताया कि स्वयं को एक राजनीतिक संगठन का पदाधिकारी बताया। कुछ देर में ही युवक के अन्य साथी भी वहां आ गए और उसे धमकाने लगे।

आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि शहर में बीते दिनों हुई फायरिंग भी उन्हीं ने करवाई थी। इसके बाद कार सवार युवक ने बंदूक निकाल कर के उस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी युवक उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।

शारिक ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद ही एक महिला आई  और उसे पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने की धमकी दी। डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत को संज्ञान में लेकर मौके पर पुलिस बल भेजा गया था। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। विवाद की शिकायत पर जांच जारी है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×