Home News Business

हाथ में फटा डेटोनेटर, कलाई उखड़ी:मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा; इलाज जारी

Banswara
हाथ में फटा डेटोनेटर, कलाई उखड़ी:मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा; इलाज जारी
@HelloBanswara - Banswara -

मछली पकड़ते हुए एक युवक के हाथ में डेटोनेटर फट गया। डेटोनेटर का विस्फोट इतना भयावह था कि युवक का पूरा हाथ ही कलाई से उखड़ गया। इसके बाद उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेटोनेटर विस्फोट से उसके शरीर पर चोटें आई है।

परिजनों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के कुमारी निवासी 26 वर्षीय राजमल माही नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। मछली पकड़ने के लिए उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे जो आसपास ही खड़े थे। स्थानीय लोग यहां मछली पकड़ने के लिए पानी में डेटोनेटर फेंकते हैं। पानी के संपर्क में आते ही डेटोनेटर फट जाता है और मछलियां मर जाती हैं। इसके बाद ये लोग मछलियों को इकट्ठा कर इन्हें बेच देते हैं।

इसी दौरान 26 वर्षीय राजमल पुत्र लाल के हाथ में अचानक से डेटोनेटर फट गया। जिससे उसका हाथ कलाई से कट कर अलग हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे संभाला और उसे किसी तरह नदी से दूर ले गए। यहां से निजी वाहन के जरिए उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया जहां उपचार जारी है।

इस संबंध में लोगों का कहना है कि पानी के संपर्क में आते ही डेटोनेटर फट जाता है। संभव है कि राजमल के हाथ गीले होंगे। इस कारण जैसे ही डेटोनेटर उसके हाथ में आया और वह फट गया। क्योंकि वह हाथ में पकड़े हुए था इसलिए कलाई से हाथ कट गया है।

बता दें कि बांसवाड़ा जिले और आसपास के क्षेत्र में कई जगह मार्बल और ग्रेनाइट की खदान हैं। मार्बल निकालने के लिए पहाड़ियों में छेद करके डेटोनेटर डाला जाता है। जिससे विस्फोट होने पर पहाड़ियों में दरार आ जाती है और पत्थर निकाल लिए जाते हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×