Banswara
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| महानिदेशक पुलिस यू.आर. साहू ने एक आदेश जारी कर 40 पुलिस उपअधीक्षक स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण किए। जारी आदेश के मुताबिक विजय कुमार आर्य बांसवाड़ा में एसटी-एससी सेल के नए प्रभारी होंगे। उन्हें पीटीएस उदयपुर से यहा स्थानांतरित किया गया है। वहीं जगदीश कुमार बिश्नोई को एससी,एसटी सैल डूंगरपुर में डीएसपी के पद पर लगाया।