Home News Business

तीन हजार करोड़ के निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे, सीएम गहलोत 6 को लंकाई आएंगे

Banswara
तीन हजार करोड़ के निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे, सीएम गहलोत 6 को लंकाई आएंगे
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नए साल 2023 में 6 जनवरी को जिले के लंकाई गांगड़तलाई आएंगे, जहां वे माही परियोजना अंतर्गत ढाई हजार करोड़ की लागत से निर्मित होने बाली अपर हाई लेबल केनाल सहित तीन हजार करोड़ की लागत से माही के नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी सुखबिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पानी से वंचित बांसवाड़ा जिले के क्षेत्रों के लोगों, किसानों को बजट स्वीकृत कर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष के यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालबवीया शनिवार सुबह लंकाई गांगड़तलाई जाएंगे और वहां बे यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर सभा स्थल के लिए जायजा लेंगे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×