Home News Business

कलेक्ट्रेट में करवा रहे बालश्रम

Banswara
कलेक्ट्रेट में करवा रहे बालश्रम
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| जिलेभर में बालश्रम काे लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभियान छेड़ रखा है। कई बच्चों काे मुक्त भी कराया, लेकिन अब कलेक्ट्रेट में ही चल रहे सीवरेज के काम में बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। वहां 44 डिग्री तापमान में एक 17 साल का बालक गड्ढे खाेद रहा था। उसके साथ 16-16 साल की दाे बालिकाएं भी थी। भास्कर के फाेटाे जर्नलिस्ट दिनेश तंबोली के पूछने पर उस बच्चे ने बताया कि वह गुजरात के दाहाेद से हैं और ठेकेदार उन्हें लाया है। राेज के 500 रुपए दिहाड़ी देता है। उसके साथ उसके परिजन भी थे। थाेड़ी ही देर बाद जब उस बच्चे ने कैमरा देखा ताे बाेला कि पूरा काम हमें ही ठेके पर दिया है। वह करीब सात दिन से यहां काम कर रहा है। अभी तीन दिन और काम करेगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×