Home News Business

प्रदेश में 953 मंदिरों को 59 लाख का बजट, 22 को विशेष पूजा, छुट्टी का ऐलान भी संभव

Banswara
प्रदेश में 953 मंदिरों को 59 लाख का बजट, 22 को विशेष पूजा, छुट्टी का ऐलान भी संभव
@HelloBanswara - Banswara -

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव को प्रदेश में भी यादगार बनाया जाएगा। देवस्थान विभाग 22 जनवरी को 593 मंदिरों में विशेष पूजा कराएगा। सरकार ने हर मंदिर के लिए 10 हजार यानी कुल 59.30 लाख का बजट दिया है। इधर, कैबिनेट की पहली बैठक 18 जनवरी को संभव है। इसमें 22 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित हो सकता है। गहलोत सरकार के अंतिम 6 माह के निर्णयों पर रिव्यू कमेटी बन सकती है। भाजपा के घाेषणा पत्र काे नीतिगत दस्तावेज बनाने, कुछ निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

बेणेश्वर, त्रिपुरा सुंदरी व सीता माता मंदिर का पर्यटन सर्किट बनेगा: सीएम
सीएम बनने के बाद पहली बार वागड़ पहंुचे भजनलाल शर्मा ने कहा कि माही बांध के बैकवाॅटर स्थित 100 टापू को विकसित करेंगे ताकि पर्यटन बढ़े। बेणेश्वर धाम, त्रिपुरा सुंदरी व प्रतापगढ़ स्थित सीतामाता अभयारण्य व सीता मंदिर काे पर्यटन सर्किट के रूप में जोड़ेंगे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×