Home News Business

कचरे के ढेर में मिला लड़के का भ्रूण: एक माह में दूसरा मामला सामने आया, पहले मिला था लड़की का भ्रूण

Banswara
कचरे के ढेर में मिला लड़के का भ्रूण: एक माह में दूसरा मामला सामने आया, पहले मिला था लड़की का भ्रूण
@HelloBanswara - Banswara -

शहर में कचरे के ढेर में 4 महीने का भ्रूण मिला है। ये भ्रूण लड़के का है, जो कि काफी विकसित हो चुका था। पाला क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में कचरे के ढेर में भ्रूण मिलने की सूचना के बाद यहां सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफनाया गया।

बांसवाड़ा शहर में बीते एक महीने के दौरान भ्रूण मिलने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले एक भ्रूण पृथ्वीगंज स्कूल के पीछे दो मंजिला इमारत से फेंका गया था। वह भ्रूण लड़की का था, जहां दीवार पर खून के छींटे भी मिले थे। मामले में राजतालाब पुलिस चौकी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, मामले को लेकर सूरजपोल चौकी प्रभारी ASI कल्याण सिंह ने बताया कि सुबह के समय सब्जी मंडी में कचरे के ढेर पर भ्रूण पड़ा हुआ मिला था। लोगों की सूचना पर भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×