Home News Business

पुलिस की बड़ी कामयाबी : गढ़चिरौली के जंगलों चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर, चार पुलिसकर्मी घायल

Pratapgarh
पुलिस की बड़ी कामयाबी : गढ़चिरौली के जंगलों चलाया सर्च ऑपरेशन, 26 नक्सली ढेर, चार पुलिसकर्मी घायल
@HelloBanswara - Pratapgarh -

मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।
शनिवार सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन 
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हमने जंगल से अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में उस समय हुई, जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। हालांकि, अभी तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में एक शीर्ष विद्रोही नेता भी शामिल है। इससे पहले मई में गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया गया था। 

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×