Home News Business

खाेड़ालीम में बागीदाैरा प्रधान की लगातार 5वीं जीत, बीस सालाें का कब्जा बरकरार

Banswara
खाेड़ालीम में बागीदाैरा प्रधान की लगातार 5वीं जीत, बीस सालाें का कब्जा बरकरार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| खाेडालीम ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर बागीदाैरा प्रधान शांता गरासिया के परिवार ने लगातार पांचवी जीत हासिल की है। बुधवार रात घाेषित चुनाव परिणामाें में प्रधान के देवर की पुत्री प्रमिला पत्नी माेहनलाल ने यहां से जीत दर्ज की। प्रधान बनने से पूर्व शांता गरासिया स्वयं खाेडालीम से तीन बार सरपंच रह चुकी हैं। पिछले चुनावों में शांता ने अपने पुत्र माेहित काे यहां से सरपंच का चुनाव लड़वाया। माेहित ने जीत हासिल कर चाैथी बार सरपंच पद पर अपने परिवार का कब्जा बरकरार रखा। वहीं शांता ने पड़ाैस की बागीदाैरा पंचायत समिति से सदस्य का चुनाव लड़ जीत हासिल की व प्रधान चुनी गई। इस बार खाेडालीम में प्रधान ने पहले अपनी पुत्री साेनू गरासिया का नामांकन भरवाया था, लेकिन बाद में उसका नामांकन वापस करा अपने देवर की पुत्री प्रमिला काे नामांकन भरा दिया। प्रमिला ने बुधवार काे यहां से सरपंच का चुनाव जीत लगातार पांचवी बार अपने परिवार का कब्जा बरकरार रखा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×