Home News Business

परिवार पर रंजिश में हमला, 4 पर केस, 1 गिरफ्तार

Banswara
परिवार पर रंजिश में हमला, 4 पर केस, 1 गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 1.72 लाख रुपए लूटने की वारदात सामने अाया है। इस मामले में बिछीवाड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। फाइनेंस कंपनी का कार्यालय बिछीवाड़ा होने से यहां पर मामला दर्ज किया गया है। घटना क्रम उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र सीमा में होने के कारण वहां पर भिजवाया जा रहा है। घटना 21 अगस्त की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीकर जिले के मोदियाडी निवासी मनोज पुत्र शंभुदयाल यादव भारत फाइनेंस कन्क्लूजन लिमिटेड में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत है। भारत फाइनेंस का कार्यालय बिछीवाड़ा में है। 20 अगस्त को बाइक के जरिए साप्ताहिक कलेक्शन लेने बाबरी गए ​थे। सुबह के समय बाबरी में बैठक कर कलेक्शन लिया। इसके बाद देमेत में कलेक्शन लिया। इसके बाद आड़ाघर में कलेक्शन लेने के बाद कडियानाला जा रहा था। देमेत के पास बाइक पर सवार दो लड़कों ने पीछा किया। मनोज कुमार बाइक के जरिये बिछीवाड़ा आने के लिए निकल रहे थे। कडियानाला से आगे निकलते ही रोड पर चार लड़के बाइक लेकर कच्चे रास्ते पर खड़े थे। बदमाशों ने लठ आड़ा कर बाइक को रुकवाया और बाइ​क गिरा दी। मनोज कुमार से धक्का मुक्की कर काले रंग का बैग जिसमें कलेक्शन के 1.72 लाख रुपए, टेबलेट, चार्जर, बायोमेट्रिक मशीन व कुछ कागज थे। नकदी समेत बैग को लूट लिया। पीछा करने वाली बाइक पर दो लड़के थे। उनकी गाड़ी रुकवा कर पूछने पर टिगरवाड़ा के रहने वाले बताया। थानाधिकारी इंद्रजीत परमार ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण पुलिस थाना पहाड़ा को भिजवाया जा रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×