Home News Business

पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप

Banswara
पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| सामाजिक कार्यकर्ता यूनुस चोपदार ने पूर्व टीएडी मंत्री अर्जुन बामनिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। बुधवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाए। उन्होंने टीएडी की स्कीम में नियम विरुद्ध टेंडर कर और बिना टेंडर के खरीदी करवाने, कुक्कुट शाला की जमीन आवंटित करवाने, फर्नीचर खरीदी, आदिवासी बच्चों के लिए खाद्यान्न सामग्री में करोड़ों का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जांच के आदेश दिए थे, उसके बावजूद अब तक जांच नहीं हुई। पिछले 19 महीनों में मुख्यमंत्री व सरकार के अधिकारियों को अनेक बार पत्र लिखकर कई घोटालों का खुलासा किया था। सभी घोटाले तत्कालीन टीएडी विभाग के मंत्री अर्जुन बामनिया की शह पर किए थे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×