22 जून से 3 नई रोडवेज बसों का संचालन
लॉकडाउन के खुलने के बाद और लोगों की डिमांड से रोडवेज निगम लगातार बसों के संचालन को बढ़ा रहा है। यात्रीभार और लोगों की डिमांड को देखते हुए अब बांसवाड़ा बस डिपो से 22 जून से 3 नई रोडवेज बसों का संचालन होगा। मुख्य प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि ये तीन बसें बांसवाड़ा से अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कुशलगढ़ के लिए चलेंगी। जिसमें बांसवाड़ा से अजमेर के लिए सुबह 6.15 बजे चलेगी और शाम 4 बजे अजमेर पहुंच जाएगी। फिर अजमेर से अगले दिन सुबह 7.30 बजे चलेगी और शाम 5.15 बांसवाड़ा पहुंच जाएगी। इसी तरह से बांसवाड़ा से जोधपुर के लिए सुबह 6.15 बजे बस चलेगी और जो शाम 4.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। फिर जोधपुर से सुबह 10.30 बजे चलेगी और रात 8.30 बजे बांसवाड़ा पहुंच जाएगी। फिर बांसवाड़ा से कुशलगढ़ के लिए शाम को 5 बजे चलेगी और शाम 7.15 बजे पहुंच जाएगी। फिर कुशलगढ़ से उदयपुर के लिए सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 12 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी। फिर उदयपुर से वापसी दोपहर को 1.45 बजे चलेगी और शाम 7.45 बजे कुशलगढ़ पहुंचेगी और सुबह 7.30 बजे बांसवाड़ा के लिए चलेगी और 9.45 यहां पहुंच जाएगी। मेहरा ने बताया कि सभी यात्रियों की पहले बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग होगी इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं सभी के लिए मास्क अनिवार्य है। वहीं अब धीरे-धीरे अन्य जगहों के लिए भी बसें शुरू की जाएगी।