पश्चिम-मध्य रेलवे करेगा 21 खिलाड़ियों की भर्ती
पश्चिम-मध्य रेलवे करेगा 21 खिलाड़ियों की भर्ती West Central Railway will recruit Twenty one players
Banswara August 17, 2017 - बांसवाड़ा | पश्चिम-मध्यरेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से 21 खिलाड़ियों की भर्ती होगी। इसके लिए 9 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के पास क्रिकेट हॉकी की टीम पहले से है। इस भर्ती में एथलीट पहलवान लिए जाएंगे। जबलपुर जोन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भर्ती होने जा रही है। स्पोर्ट्स कोटे में अब ग्रुप सी में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।