Home News Business

शीशम

Banswara
शीशम
@HelloBanswara - Banswara -

शीशम (Shisham या Dalbergia sissoo) भारतीय उपमहाद्वीप का वृक्ष है। इसकी लकड़ी फर्नीचर एवं इमारती लकड़ी के लिये बहुत उपयुक्त होती है।

शीशम बहुपयोगी वृक्ष है। इसकी लकड़ी, पत्तियाँ, जड़ें सभी काम में आती हैं। लकड़ियों से फर्नीचर बनता है। पत्तियाँ पशुओं के लिए प्रोटीनयुक्त चारा होती हैं। जड़ें भूमि को अधिक उपजाऊ बनाती हैं। पत्तियाँ व शाखाएँ वर्षा-जल की बूँदों को धीरे-धीरे जमीन पर गिराकर भू-जल भंडार बढ़ाती हैं।

शीशम की लकड़ी भारी, मजबूत व बादामी रंग की होती है। इसके अंतःकाष्ठ की अपेक्षा बाह्य काष्ठ का रंग हल्का बादामी या भूरा सफेद होता है। लकड़ी के इस भाग में कीड़े लगने की आशंका रहती है। इसलिए इसे नीला थोथा, जिंक क्लोराइड या अन्य कीटरक्षक रसायनों से उपचारित करना जरूरी है।

शीशम के 10-12 वर्ष के पेड़ के तने की गोलाई 70-75 व 25-30 वर्ष के पेड़ के तने की गोलाई 135 सेमी तक हो जाती है। इसके एक घनफीट लकड़ी का वजन 22.5 से 24.5 किलोग्राम तक होता है। आसाम से प्राप्त लकड़ी कुछ हल्की 19-20 किलोग्राम प्रति घनफुट वजन की होती है।

हमेशा की तरह शीशम अथवा कृष्णसारा का पहला लिखित जिक्र आयुर्वेद के आदि ज्ञाता और सप्तर्षि विश्वामित्र के पुत्र महर्षि सुश्रुत रचित सुश्रुत संहिता में मिलता है। वे इस औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ के संहिता के सूत्रस्थान खण्ड के अध्याय-38 (द्रव्यसंग्रहणीयम् अध्यायं) में वर्णित औषधियों के वर्गीकरण में दो गणों में जिक्र करते हैं और इसे शिंशिपा नाम से बुलाते हैं।

उपरोक्त संदर्भ के अध्याय के छंद 12-13 में सालसारादिगण* (सालसारादिरित्येष गणः) की औषधियों का वर्णन है जिनके गुणों के बारे में महर्षि लिखते हैं कि ये औषधियां कुष्ठों का नाश करने वाली (कुष्ठविनाशनः), प्रमेह और पाण्डुरोग का हरण करती हैं (मेहपाण्ड्वामयहरः), और कफ तथा मेद धातु का शोषण करती हैं (कफमेदोविशोपणः)। इसी अध्याय के छंद 20-21 में मुष्ककादिगण - त्रिफला के साथ चित्रक और शीशम आदि आठ औषधीय पौधे - "मुष्ककादिर्गणो ह्येष मेदोघ्नः शुक्रदोषहृत्। मेहार्शःपाण्डुरोगघ्नः शर्करानाशनः परः॥" अर्थात् मेद (बढ़ी हुई चर्बी) का नाश करने वाला, शुक्रदोषों को दूर करने वाला, प्रमेह, अर्श और पाण्डु रोगों का नाश करने वाला और मूत्रशर्करा/पथरी का परम् नाशक है।


In English https://en.wikipedia.org/wiki/Dalbergia_sissoo

FunFestival2024
शेयर करे

More article

Search
×