Home News Business

वार्ड -37 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

Banswara
वार्ड -37 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
@HelloBanswara - Banswara -

वार्ड -37 में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को वार्ड की महिलाएं जलदाय कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।

महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, अब कार्यालय में भी कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है, दूर दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। पार्षद तरन्नुम ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान मेहसन बी, आरीफा बी, शकीला, जफरन सहित महिलाएं शामिल हुई।

शेयर करे

More news

Search
×