Home News Business

बीमारी से तंग महिला ने कीटनाशक पिया, मौत

Banswara
बीमारी से तंग महिला ने कीटनाशक पिया, मौत
@HelloBanswara - Banswara -

आंबापुरा के विठला खेड़ी गांव की घटना
बीमारी से तंग नातरा शुदा महिला के ससुराल में कीटनाशक पीने से गंभीर हालत में उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार को सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विठला खेड़ी निवासी शंकरलाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी 22 वर्षीय अनिता का करीब डेढ़ साल पहले नवाखेड़ा के ईश्वरलाल निनामा के एक दूसरे से प्रेम संबंध के बाद नातरा करवा दिया था। उसके बाद दोनों परिवार में आपसी राजीनामा भी हो गया था। पिछले कुछ समय से अनिता के सर के पीछे के भाग में एक गठान होने से वो मानसिक रूप से परेशान रहती थी। गुरुवार की रात अनिता के ससुराल से शंकरलाल के मोबाइल पर फोन से सूचना मिली कि अनिता ने कीटनाशक पी लिया है। उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक अनिता ने फोन से पिता को बताया कि उसके शारीरिक तकलीफ होने के कारण घर में काम काज नहीं होने से परेशान होकर उसने कीटनाशक पी लिया है।

शेयर करे

More news

Search
×