Home News Business

जहां डॉक्टर से दुष्कर्म हुआ वन्ही एनकाउंटर मे मरे गये आरोपी

National
जहां डॉक्टर से दुष्कर्म हुआ वन्ही एनकाउंटर मे मरे गये आरोपी
@HelloBanswara - National -

हैदराबाद में डॉक्टर से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जा रहा है कि हैदराबाद में ज‍िस हाइवे एनएच 44 पर 27 नवंबर की रात महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी, उसी हाइवे पर तेलंगाना पुल‍िस ने चारों आरोप‍ियों का एनकाउंटर कर द‍िया है। पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। ज‍िससे घटना का र‍िक्रि‍एशन क‍िया जा सका। यह घटना आज सुबह की है।  

बता दें कि हैदराबाद शादनगर में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड में रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की।

बता दें कि 27 नवंबर की रात 27 साल की डॉक्टर को इन दरिंदो ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था। शराब पीते हुए आरोपियों ने डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते हुए देखा था और यह दुस्साहसी प्लान बना लिया था। स्कूटी की हवा निकालकर पहले मदद का बहाना किया और फिर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ बारी-बारी से दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी।

ये यहीं नहीं रुके। हत्या के बाद शव को ट्रक में रखकर टोल बूथ से करीब 25 किलोमीटर दूर एक ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया और फिर पेट्रोल-डीजल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। सुबह एक दूध बेचने वाले ने जले हुए शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस हैवानियत के बारे में पता चला।

-source by DJ

शेयर करे

More news

Search
×