Home News Business

बिजली बिल ज्यादा आया तो उपभाेक्ता ने लाइनमैन से बहस कर थप्पड़ जड़ा

Banswara
बिजली बिल ज्यादा आया तो उपभाेक्ता ने लाइनमैन से बहस कर थप्पड़ जड़ा
@HelloBanswara - Banswara -

परतापुर क्षेत्र का मामला, डिस्कॉम के कर्मचारियों ने किया विरोध

परतापुर| नगर पालिका परतापुर-गढ़ी के गणेश मंदिर के पास बिजली के बिल ज्यादा अाने की बात काे लेकर एक उपभाेक्ता ने लाइनमेन काे थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद डिस्काॅम के कर्मचारियों ने विराेध करते हुए पुलिस थाना पहुंच गए। तकनीकी कर्मचारी सुनील तकनीकी कार्य के लिए परतापुर में जा रहा था। वहां पर जवाहर काॅलोनी निवासी विष्णु भोई ने बिजली के बिल ज्यादा अाने काे लेकर सुनील से बहस करनी शुरू कर दी। बाद में मामला गाली गलाेच तक बढ़ गया। जिस पर विष्णु भाेई ने थप्पड़ मार दी। तकनीकी कर्मचारी काे थप्पड़ मारने की सूचना मिलते ही उपखण्ड क्षेत्र के सभी तकनीकी कर्मचारी अाैर जेईएन के साथ थाने में एकत्रित हो गए। सुनील ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया की गणेश मंदिर के पास से जा रहा था कि उपभोक्ता विष्णु भोई मेरे पास आकर बिजली बिल ज्यादा आने पर राेष व्यक्त कर रहा था। जिस पर तकनीकी कर्मचारी ने बिल में सुधार कराने की बात कही। फिर भी विष्णु भाेई ने गाली गलोच करते हुए थप्पड़ मार कर माेटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद पुलिस की अाेर से घटनाक्रम में काेई कार्रवाई नहीं करने पर तकनीकी कर्मचारी धीरे-धीरे थाना परिसर में एकत्रित हाेने लगे। सभी कर्मचारियाें ने अाराेपी विष्णु भाेई की गिरफ्तारी की मांग रखी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सिर्फ अनुसंधान में रखने पर नाराजगी व्यक्त की। सभी कर्मचारी थाने के सामने एकत्रित हाेकर गिरफ्तार करने की मांग रखी। कर्मचारी आॅफिस के सामने धरने पर बैठ गए। जिस पर एएसआई राजेन्द्र सिंह ने समझाईश करते रहे। इस माैके पर जेईएन प्रतिक श्रीमाली, कपिल पाटीदार सहित सभी कर्मचारी माैजूद थे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×