Home News Business

अनलाॅक 1 में यह कैसी छूट...नाइट कर्फ्यू में निजी बसें चल रही, राेडवेज पर राेक

Banswara
अनलाॅक 1 में यह कैसी छूट...नाइट कर्फ्यू में निजी बसें चल रही, राेडवेज पर राेक
@HelloBanswara - Banswara -

अनलाॅक-1 में यात्री बसाें के संचालन काे लेकर प्रदेशभर में असमंजस की स्थिति है। ट्रेवल्स रात में संचालित हाे रही है जबकि राेडवेज ने संचालन राेक रखा है। इसे लेकर राेडवेजकर्मियाें अाैर निजी बस संचालकाें में विवाद की स्थिति भी बन रही है।

परिवहन आयुक्त रवि जैन के 19 जून को ऑर्डर काे माने ताे उसमें साफ है कि रात में 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच बसों का संचालन नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसके बाद भी निजी बसें चल रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि जब सरकार ने निजी बसाें काे संचालन की छूट दी है ताे रात में बसें चलाने की छूट क्याें नहीं है? निजी बस संचालकाें का कहना है कि ट्रैवल्स बसें लंबी दूरी के लिए चलती है। रात में संचालन पर राेक रहेगी ताे फिर बसें कैसे चलेगी? दाे दिन पहले बांसवाड़ा में रात में निजी बस की सुविधा मिलने पर यात्रियाें ने राेडवेज से टिकट रद्द करा लिए थे। इसे लेकर राेडवेजकर्मियाें अाैर बस संचालकाें में विवाद हाे गया था। इस पूरे मामले में स्पष्टता काे लेकर भास्कर ने परिवहन अायुक्त अाैर शासन सचिव रवि जैन से बात की। उन्हाेंने भी माना है अादेश में संशाेधन की जरूरत है। जैन ने कहा कि ट्रेन का भी रात में संचालन हो रहा है, उस हिसाब से बसों का संचालन भी हो सकता है। रात 9 बजे से पहले अगर बसों का संचालन होता है तो उसे जाना चाहिए। इस बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

अारटीअाे सिंह बाेले-हम बसें राेकेंगे, पुलिस काे सूचना देंगे
जब तक नए अादेश नहीं अाते तब तक परिवहन अायुक्त के 19 जून के अादेश के अनुसार बसाें का संचालन रात में नहीं किया जा सकता है। लेकिन इस अादेश में कार्रवाई की स्पष्टता नहीं है। पहले परिवहन अधिकारियाें का कहना था कि यह आपदा में कर्फ्यू का मामला है इसमें प्रशासन और पुलिस कार्रवाई कर सकती है। इस गफलत कुछ जिलाें में परिवहन अधिकारियाें ने कार्रवाई की ताे कई जगह नहीं की गई। बांसवाड़ा में हुए विवाद में राेडवेजकर्मियाें का यही तर्क था कि डीटीअाे कार्रवाई क्याें नहीं कर रहे हैं। इस बारे में जब उदयपुर अारटीअाे प्रकाश सिंह से बात की उन्हाेंने बताया कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहन संचालन के लिए प्रशासन के अधिकृत पास की जरूरत है, अगर नहीं है ताे परिवहन अधिकारी बसाें काे राेकेंगे अाैर पुलिस काे कार्रवाई के लिए सूचित करेंगे। हमने सभी जगहाें पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कि जब सरकार ने निजी बसाें काे संचालन की छूट दी है ताे रात में बसें चलाने की छूट क्याें नहीं है? निजी बस संचालकाें का कहना है कि ट्रैवल्स बसें लंबी दूरी के लिए चलती है। रात में संचालन पर राेक रहेगी ताे फिर बसें कैसे चलेगी? दाे दिन पहले बांसवाड़ा में रात में निजी बस की सुविधा मिलने पर यात्रियाें ने राेडवेज से टिकट रद्द करा लिए थे। इसे लेकर राेडवेजकर्मियाें अाैर बस संचालकाें में विवाद हाे गया था। इस पूरे मामले में स्पष्टता काे लेकर भास्कर ने परिवहन अायुक्त अाैर शासन सचिव रवि जैन से बात की। उन्हाेंने भी माना है अादेश में संशाेधन की जरूरत है। जैन ने कहा कि ट्रेन का भी रात में संचालन हो रहा है, उस हिसाब से बसों का संचालन भी हो सकता है। रात 9 बजे से पहले अगर बसों का संचालन होता है तो उसे जाना चाहिए। इस बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×