Home News Business

अप्रैल में राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे : कलेक्टर

Banswara
अप्रैल में राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे : कलेक्टर
@HelloBanswara - Banswara -


बांसवाड़ा| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राज्य संगठन आयुक्त गोपाराम माली ने अप्रैल में बांसवाड़ा में होने वाले राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव की प्रस्तावित कार्य योजना को लेकर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह से चर्चा की। दरअसल इस कार्यक्रम की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा दी जाती है और उनकी उपस्थिति में ही यह कार्यक्रम होता है।कलेक्टर ने कहा कि हम सब मिलकर इस जनजाति महोत्सव को सफल बनाएंगे। इस महोत्सव में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने देंगे। सभी के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी जिसमें एडवेंचर, वोटिंग, यहां की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत बेणेश्वर धाम, त्रिपुरा सुंदरी आदि का भ्रमण भी करवाने की कोशिश करेंगे। कलेक्टर से चर्चा के बाद गोपाराम माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालिया में आयोजित विश्व चिंतन दिवस के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत की। गोपाराम माली द्वारा सालिया विद्यालय के स्काउटर श्रीनाथ डामोर को कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त प्रमाण पत्र दिया। साथी ही उमावि लीमथान की गाइडर मंजू चौहान को भी प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान सरपंच रीना कुमारी, स्कूल के प्रधानाचार्य रितेश जैन शामिल रहे। मंच संचालन अनिल जोशी ने किया।

शेयर करे

More news

Search
×