Home News Business

मौत के 2 साल बाद भी मनरेगा में मजूदरी, जाॅब कार्ड किया जारी, मानदेय भी उठा लिया

Banswara
मौत के 2 साल बाद भी मनरेगा में मजूदरी, जाॅब कार्ड किया जारी, मानदेय भी उठा लिया
@HelloBanswara - Banswara -

मनरेगा में फर्जीवाड़े की सारी हदें पार की जा रही हैं। मृतक के नाम से जॉब कार्ड बना दो साल से पैसा उठाया जा रहा है। तो वहीं एक नाम से तीन जॉब कार्ड, फर्जी जॉब कार्ड बनाकर भुगतान उठाने जैसी कारगुजारी कर गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है।


फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का यह खेल कुशलगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत बईडा बस्सी में लम्बे समय से चल रहा है। ग्रामीणों को अंधेरे में रख काम उनसे करवाया जा रहा है और बैंक खाते तक दूसरे व्यक्ति के नाम लिख दिए गए हैं। ग्रामीणों को गलत जानकारी देकर उन्हें योजना से दूर रखा जा रहा है। राशन कार्ड नहीं होना बताकर मनरेगा में काम नहीं मिलेगा बताया जा रहा है। पर, असल में उन्हीं लोगों के नाम से पैसा उठ रहा है। साथ ही कुएं निर्माण की राशि, प्रधानमंत्री आवास के रुपए भी किसी दूसरे के खाते में जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने विरोध जताया है। उपखंड अधिकारी तक मामला पहुंच चुका है।




राजु की मौत का प्रमाण पत्र, 12-12-2018 को बना प्रमाण पत्र।

1. राजू पुत्र तेहरेंग सिंगडा का जॉब कार्ड संख्या 1001 है। उसकी मृत्यु 5 साल पहली हो चुकी है, जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र 12 दिसंबर 2018 को बना है। इसके बाद भी नरेगा में हाजिरी लग रही है और भुगतान भी उठ रहा है। जिन्होंने 16 जनवरी 2020 को, 5 फरवरी 2021 को, 14 अप्रैल 2022 सहित आगे की तारीख में भी काम नरेगा में जारी है।

2.जॉब कार्ड संख्या 1846 रालु, दुर्गा के नाम है। दोनों के नाम से एक जाॅब कार्ड है। इसके अलावा 2 जॉब कार्ड फर्जी बनाए गए हैं, जिसमें अकाउंट नम्बर भी किसी ओर को है। तीनों जॉब कार्ड से नरेगा में काम हो रहा है और भुगतान भी उठ रहा है।

3.जॉब कार्ड संख्या 1776 खूमचंद और बबली के नाम है। नरेगा में काम भी करने जाते हैं। लेकिन, भुगतान नहीं मिल रहा है। ऑनलाइन जांच में सामने आया कि रुपए किसी दूसरे के खाते में जा रहे हैं।

4.शंभु के नाम जॉब कार्ड संख्या 1452 है, जिसकी उसे जानकारी नहीं हैं। सरपंच ने बताया कि राशन कार्ड नहीं है। इसलिए जॉब कार्ड नहीं बनेगा। पर, ऑनलाइन देखा तो भुगतान हो रहा है, जॉब कार्ड भी बना है।

5.मस्टररोल संख्या 2951 में जहां बाबू और राकेश का नाम दिया गया है। जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास में मजदूरी की, लेकिन उनके आगे खाता संख्या किसी ओर की लिखी है। राकेश एमपी में रह रहा है। फिर भी फर्जी तरीके से उसके नाम से भुगतान उठ रहे हैं।

 

 हमारे पास जॉब कार्ड नहीं बनते हैं। हमारे पास तो केवल हस्ताक्षर के लिए ही आते हैं। सारे अधिकारी पंचायत समिति के पास हैं। हमारे पास तो केवल मस्टररोल ही आता है। मेरे पास भी फर्जी जॉब कार्ड बनने की जानकारी आई है। -संगीता, सरपंच, बईडा बस्सी ग्राम पंचायत


मृतक राजू के नाम से उठाया भुगतान
दिनांक कार्य भुगतान
27.2.2021 14 ग्रेवल सड़क, पुलिया ~2380
18.3.2021 12 ग्रेवल सड़क, पुलिया ~2400
1.4.2021 16 निर्माण कार्य ~3520
1.4.2021 03 निर्माण कार्य ‌ ~660
25.4.2021 13 सड़क,पुलिया, सीसी 2,860
11.6.2021 14 पुल निर्माण ~3,080
26.6.2021 04 तालाब सौंदर्यकरण ‌ ~800
1.4.2022 14 सड़क, पुलिया, मैदान ‌~3,080




शेयर करे

More news

Search
×