Home News Business

अस्पताल के लेबर वार्ड में गर्भवती का हंगामा: वार्ड के बेड पर खाने से मना किया, भर्ती टिकट लेकर बाहर आई महिला

Banswara
अस्पताल के लेबर वार्ड में गर्भवती का हंगामा: वार्ड के बेड पर खाने से मना किया, भर्ती टिकट लेकर बाहर आई महिला
@HelloBanswara - Banswara -

महात्मा गांधी जिला अस्पताल के मातृ शिशु स्वास्थ्य कल्याण केंद्र के लेबर वार्ड में शुक्रवार को एक गर्भवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का गुस्सा इस बात का था कि अस्पताल का स्टाफ उसे भर्ती बेड पर बैठकर खाना नहीं खाने दे रहा है। उसकी नाराजगी एक दिन पहले उसकी काकी के साथ हुई स्टाफ की बदसलूखी को लेकर भी थी। दूसरे दिन स्टाफ ने बेड पर खाना खाने की पाबंदी लगाई तो महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने गरीब लोगों के साथ दुव्यर्वहार का आरोप लगाते हुए खुद का भर्ती टिकिट ले लिया। बाद में वार्ड के बाहर निकल गई। उसने स्टाफ के लोगों को भी खूब खरी खोटी सुनाई।

नाराजगी जताती गर्भवती पीड़िता।
नाराजगी जताती गर्भवती पीड़िता।

दरअसल, सालिया निवासी रंजना पत्नी हीरालाल को गर्भ के दौरान ब्लडिंग की समस्या के बीच एक दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को महिला और उसके परिजन अस्पताल के बेड पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें मना किया। इसके बाद महिला के साथ मौजूद परिजन को वार्ड से बाहर कर दिया। महिला इस बात से पहले की खफा थी। आज लगातार दूसरे दिन नर्सिंग स्टाफ ने गर्भवती को बेड पर खाना खाने से मना कर दिया। इसके बाद गर्भवती ने स्टाफ से खाना खाने की जगह पूछी। तभी विवाद और बढ़ गया। महिला ने स्टाफ पर गरीब लोगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। वह टिकिट लेकर बाहर निकल गई। उसके साथ मौजूद दूसरे परिजनों ने भी महिला का समर्थन किया। बाद में जैसे-तैसे विवाद शांत हुआ।

हंगामे के दौरान वार्ड के बाहर मौजूद परिजन।
हंगामे के दौरान वार्ड के बाहर मौजूद परिजन।

जानकारी में नहीं आया मामला
इधर, अस्पताल के PMO डॉ. खुशपालसिंह ने बताया कि वार्ड में इस तरह के हंगामे की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। गरीबों से दुर्व्यवहार के आरोप गलत हैं। वह मामले की पूछताछ कर ही कुछ बता पाएंगे।

शेयर करे

More news

Search
×