Home News Business

क्वारेंटाइन युवक से मिलने से रोका तो दो युवकों ने शिक्षक को पीटा

Banswara
क्वारेंटाइन युवक से मिलने से रोका तो दो युवकों ने शिक्षक को पीटा
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा | गढ़ी के खेड़ा स्कूल में क्वारेंटाइन लोगों की निगरानी कर रहे गांव के शिक्षक किशोर पंचाल को गांव के दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वे खेड़ा के उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत हैं, जहां क्वारेंटाइन लोगों की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई है। गांव का एक युवक मुंबई से लौटा, जिसे होम क्वारेंटाइन किया हुआ है। जिसे मिलने गांव के राजा भट्‌ट और दिग्गज भट्‌ट मिलने उसके घर पहुंचे।

जब लोगों ने इसकी जानकारी शिक्षक को दी तो उन युवाआंे को वहां जाने से रोका, जिस पर दोनों युवकों ने शिक्षक के घर जाकर उसको पीट डाला। मारपीट में शिक्षक घायल हो गया। शिक्षक के नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई। शिक्षक ने गढ़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करे

More news

Search
×