Home News Business

त्रिपुरा कॉलोनी का मामला: बदमाशों का उत्पात, कार के शीशे तोड़े, शिनाख़्त नहीं हो पाई

Banswara
त्रिपुरा कॉलोनी का मामला: बदमाशों का उत्पात, कार के शीशे तोड़े, शिनाख़्त नहीं हो पाई
@HelloBanswara - Banswara -

त्रिपुरा काॅलाेनी में साेमवार रात 11 बजे कुछ उत्पातियाें ने एक शादी समाराेह में आए मेहमान की कार के कांच फाेड़ दिए। बदमाश मेहमानाें से भी उलझ भी गए। हालाकि उनकी शिनाख़्त नहीं हाे पाई। महेश पंड्या ने बताया कि भूपेश उपाध्याय की बेटी की शादी है।

साेमवार काे संगीत समाराेह था। रात काे मेहमानाें ने आने का दाैर चल रहा था तभी बदमाशाें ने एक मेहमान की कार के कांच फाेड़ दिए। चार-पांच उत्पाती युवक मेहमान से उलझ भी गए। लाेग उस तरफ बढ़े ताे लाैट गए। लेकिन अंधेरा हाेने से उनकी पहचान नहीं हाे पाई। मंगलवार काे क्षेत्रवासियाें ने भी पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई का आग्रह किया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×