Home News Business

आज कुशलगढ़ में 20 वार्डों का मतदान तय करेगा 25 साल में चौथी बार कांग्रेस या तीसरी बार भाजपा

Banswara
आज कुशलगढ़ में 20 वार्डों का मतदान तय करेगा 25 साल में चौथी बार कांग्रेस या तीसरी बार भाजपा
@HelloBanswara - Banswara -

नगरपालिका चुनाव कुशलगढ़ के चुनाव को लेकर गुरुवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हाेगा मतगणना 31 जनवरी को कुशलगढ़ तहसील कार्यालय के पास सभाभवन में होगी। नगरपालिका कुशलगढ़ के 20 वार्डों के लिए 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 20 अाैर 12 निर्दलीय भाग्य आजमा रहे हैं। कुशलगढ़ नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल एढ़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि पिछले 25 साल के चुनाव में कांग्रेस चौथी और भाजपा तीसरी बार बोर्ड बनाने में कामयाब होते हैं या नहीं। वहीं 2015 में हुए चुनाव में 81 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं। कुशलगढ़ नगरपालिका में 1947 से चुनाव शुरू हुए। पिछले 74 साल में 33 बार कांग्रेस, 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र पर कुशलगढ़ में 8412 मतदाता पार्षद का चुनाव करेंगे। कुशलगढ़ नगरपालिका में 1947 से लेकर अब तक 38 अध्यक्ष-प्रशासक रह चुके हैं। इसमें 33 बार कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशासक, 2 बार भाजपा के अध्यक्ष और 1 बार जनता दल का बोर्ड रहा। 1995 के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस को 3, भाजपा को 2 बार जीत मिली। नगरपालिका के 20 में से 4 संवेदनशील और 3 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है। इनमें वार्ड 8, 10 , 11 और 18 मतदान केंद्र संवेदनशील और 16, 17 और 20 नंबर वार्ड के मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है।
 

कुशलगढ़ नगर पालिका में वार्ड दो में सबसे ज्यादा 590 मतदाता
नगरपालिका में वार्ड वाइज मतदाता गुरुवार को 9 में मतदान करेंगे। वार्ड 1 में 386 मतदाता, वार्ड 2 में 590, वार्ड 3 में 474, वार्ड 4 में 540, वार्ड 5 में 351, वार्ड 6 में 479, वार्ड 7 में 584, वार्ड 8 में 504, वार्ड 9 में 475, वार्ड 10 में 346, वार्ड 11 में 512, वार्ड 12 में 316, वार्ड 13 में 311, वार्ड 14 में 356, वार्ड 15 में 468, वार्ड 16 में 417, वार्ड 17 में 413, वार्ड 18 में 317, वार्ड 19 में 168 और वार्ड 20 में 435 मतदाता हैं। नगर पालिका में इस बार अध्यक्ष पद एसटी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित है।
 

20 वार्ड हैं कुशलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में
52 प्रत्याशी मैदान में
8412 कुल मतदाता
4055 पुरुष मतदाता
4354 महिला मतदाता
20 बूथों पर होगा मतदान
03 केंद्र अतिसंवेदनशील


वोट डालने के लिए 2 मिनट गाइड
कब जाएं : सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कभी वोट दे सकेंगे।
क्या न ले जाएं : दूसरे की आईडी, मोबाइल व प्रचार सामग्री।
कब लेकर जाएं : वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
मतदान के दिन आज यह बिल्कुल न करें : सरकार की ओर से फोटोयुक्त मतदाता पर्ची नहीं दी गई है। राजनीतिक दलों के सिंबल या फोटो वाली कोई पर्ची न ले जाएं।
मतदान के लिए ये दस्तावेज मान्य : पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, बैंक व डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, आधार कार्ड, फोटोयुक्त राशनकार्ड, फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास आदि।
पालिका क्षेत्र में आज अवकाश : मतदान के लिए परिषद क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। अगर किसी कारणवश पुनर्मतदान की स्थिति बनती है तो उस दिन भी अवकाश रहेगा।

शेयर करे

More news

Search
×