Home News Business

आज 5 महायोग ; खरीदारी के लिए शुभ और फलदायी

Banswara
आज 5 महायोग ; खरीदारी के लिए शुभ और फलदायी
@HelloBanswara - Banswara -

साल के आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ रहेंगे वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग


बांसवाड़ा साल का आखिरी और की पुष्य गुरुवार को बन रहा है। दुर्लभ इसलिए कि गुरु पुष्य सहित पांच शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. भवानी खंडेलवार ने बताया कि इस दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग रहेंगे। गुरुवार को जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसमें कई गुना वृद्धि होगी। इस दिन विवाह को छोड़कर बाकी सभी मांगलिक कार्य कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताकिक गुरु पुष्य योग एक बहुत ही विशिष्ट और महत्वपूर्ण योग माना जाता है। ज्योतिष में इस योग की बहुत महत्ता है। इस योग के समय किए गए कार्यों में सफलता एवं शुभता की संभावना में वृद्धि होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को सकारात्मक फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। यही वजह है कि इसे नक्षत्रों में राजा की उपाधि दी गई है। इस नक्षत्र में  प्रारंभ किए गए कार्यों का फल बहुत उत्तम रहता है। यह स्थायित्व का प्रतीक भी है। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है। इस समय किए गए कार्यों में स्थायित्व का भाव मौजूद होता है। ज्योतिषाचार्य खण्डेलवाल के अनुसार गुरुवार के दिन यह दुर्लभ गुरु पुष्य योग बनता है।

शेयर करे

More news

Search
×