Home News Business

शहर और जिले में आज 3 से 5 घंटे बिजली बंद रहेगी

Banswara
शहर और जिले में आज 3 से 5 घंटे बिजली बंद रहेगी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| बिजली लाइनों का आवश्यक रख-रखाव के लिए शुक्रवार को शास्त्रीनगर से संचालित लिंक रोड से संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।वहीं कुशलबाग जीएसएस से जुड़े समस्त क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी जेईएन ने दी।
अावश्यक कार्य के लिए 11 केवी अाश्रम फीडर 7 से 11 बजे तक बंद रहेगा। जिसके चलते इससे जुड़े जानामेड़ी, जानावारी, पंचालवासा सदर थाना, अादित्य रेजिडेंसी, अादित्य विला, बालाजी एन्क्लेव सहित अासपास के क्षेत्राें में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी बड़लिया फीडर 9 से 1 बजे तक बंद रहेगा। जिससे बड़लिया क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी एईएन सीटी द्वितीय ने दी।

शेयर करे

More news

Search
×