Home News Business

मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका, खुद भी उसी में फंसा, डूबने से युवक की मौत

Banswara
मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका, खुद भी उसी में फंसा, डूबने से युवक की मौत
@HelloBanswara - Banswara -

भूराकुआं के तालाब में हाढसा, ढलढ़ली मिट्टी होने से अंदर ही फंस गया था सज्जनगढ़ |

कस्बे के भूराकुआं तालाब में बुधवार शाम को मछली पकड़ने गए 35 साल के एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, भरत कुमार पुत्र खीमजी पटेल तालाब में मछली पकड़ने गया और जाल फेंकने के दौसन बह भी जाल में फंस गया। तालाब में गिरे भरत ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन दलदली जमीन होने से वह फंस गया और डूब गया। डूबने से भरत की मौत हो गई। काफी देर बाद भी जब भरत नहीं लौटा तो तालाब के पास पहाड़ी पर बैठे कुछ लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने आसपास तलाशा, लेकिन भरत नहीं मिला। घर पर जानकारी ली ते पता चला कि वह्ं पर भी नहीं पहुंचा। भरत के तालाब में डूबने की आशंका पर सज्जनगढ़ पुलिस को इसकी खबर दी गई। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भरत की तलाश शुरू की। लेकिन अंधेरा हो जाने से कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुरुवार एनडीआरएफ की टीम बुलाई और दोबारा सर्च ऑफेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद टीम को तालाब से भरत का श्र निकालने में सफलता मिली।

शेयर करे

More news

Search
×