Home News Business

चेन्नई से 1300 किमी पैदल चलकर पहुंचे 35 लोग

Banswara
चेन्नई से 1300 किमी पैदल चलकर पहुंचे 35 लोग
@HelloBanswara - Banswara -

भामाशाहों ने खिलाया खाना, पिकअप में बिठाकर घर भेजा
मजदूरी के लिए निकले चेन्नई से अपने क्षेत्र जालौर सांचोर जाने के लिए करीब 35 लोग दानपुर बॉर्डर से पहले जंगल से होते हुए छोटी सरवन दानपुर के बीच पहाड़ों से पैदल चलते हुए मुख्य रास्ते आए। इसी बीच छोटी सरवन से दानपुर जाने निकले एसपी केसरसिंह ने मुख्य रास्ते लोगों का समूह निकला, जिस पर उन्हें रोककर जानकारी ली बाद उन लोगों की छोटी सरवन में स्क्रीनिंग करवाई गई। जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वे चेन्नई से 1300 किमी पैदल चलकर विभिन्न अलग-अलग मार्गों से होते हुए यहां तक पहुंचे। इस बीच अलग-अलग गांव से निकलने पर ग्रामीणों ने उन्हें चाय नाश्ता एवं भोजन भी करवाया। कई लोगों के पैरों में सूजन आ गई। उनके साथ चल रही एक महिला के पैरों में भी छाले आ गए। छोटी सरवन कस्बे के ग्रामीणों में भामाशाह बद्रीलाल कलाल कांतिलाल कलाल, रमेश कलाल, ईश्वर कलाल, मणिलाल कलाल, देवीलाल कलाल, अनिल कुमार जैन, मकसूद खान ने कुछ नकद राशि इकट्ठा कर जलौर भेजने के लिए गाड़ी की। बाद उन लोगों को पाड़ला चैकपोस्ट पर भोजन करवाकर उन्हें जालौर के लिए रवाना किया। छोटी सरवन बीसीएमओ डॉ. गणेश निनामा ने बताया कि सभी की स्क्रीनिंग की गई, सभी स्वस्थ पाए गए। वे लोग चेन्नई से 26 मार्च को पैदल निकले थे। रास्ते में उन्हें कुछ साधन मिले जिससे वे यहां तक पहुंचे।

इंदौर से पैदल करणपुर पहुंचा युवक, स्वस्थ्य
सरेड़ी बड़ी से सटे करणपुर पंचायत का युवक नरेंद्र पुत्र सूर्यसिंह इंदौर से पैदल चलकर गांव पहुंचा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। स्वस्थ्य होते हुए भी उसे एहतियात के लिए होम आइसोलेट किया है। इधर, एमजी अस्पताल में आनंदपुरी और घाटोल से दो युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। दोनों की सेहत ठीक होने पर सैंपल नहीं लिए।

शेयर करे

More news

Search
×