Home News Business

पुष्पा नगर में सड़क नहीं, न पानी की सप्लाई बढ़ रही हैं चोरियां, लोगों ने जताया आक्रोश

Banswara
पुष्पा नगर में सड़क नहीं, न पानी की सप्लाई बढ़ रही हैं चोरियां, लोगों ने जताया आक्रोश
@HelloBanswara - Banswara -

पुष्पा नगर इलाके में प्रमुख रुप से सड़क की समस्या नजर आई। यहां केवल रोड पर पत्थर ही पत्थर हंै, जिससे गाड़ियों के निकलने से मिट्टी लोगों के घरों में आ रही है।

वहीं लोगों के घरों के बाहर नालियां तक नहीं हैं। इसके अलावा कॉलोनी में पानी की सप्लाई तक नहीं हो रही है। खुद घरों में बोर के माध्यम से पानी पी रहे हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट नहीं होने से चोरी की वारदातें भी हर दिन हो रही है। जहां गश्त को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं हैं।

Jabar Singh

 यहां ना तो रोड लाइट सही है, ना सड़क है, ना पानी की सप्लाई हो रही है। उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कितनी बार शिकायत दी है। लोगों ने घरों में बोर कर रखा है जिससे ही पानी का उपयोग लेते हैं। साथ ही टेलीफोन की भी कोई व्यवस्था नहीं हैं। -जबर सिंह, समाजसेवी

 

Poonam Koshik

 यहां स्ट्रीट लाइट की सबसे बड़ी समस्या है। जिसके चलते चोरियां बढ़ गई है। कुछ दिन पहले मेरे यहां से बाइक चोरी हो गई है। एक दिन पहले पड़ोसी के यहां भी चोरों ने धावा बोल दिया था। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कम से कम यहां गश्त तो होनी चाहिए। सभी लोग परेशान हैं। यहां गश्त के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। -पूनम कोशिश, नर्स

Dilip Singh

 सड़क तो खराब है हि, पुलिया भी टूटी हो गई कितना समय हो गया। उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं जा रहा है। रात में गश्त भी नहीं हो रही है, चोरियां भी बढ़ गई है। रोड लाइटें भी ठीक नहीं होने से चोर अंधेरा का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं। नाली की सफाई भी खुद पैसे देकर करवानी पड़ती है। -दिलीप सिंह, व्यापारी

मसला देवी, गृहणी

 सफाई वाले भी बहुत कम आते हैं। बारिश के समय तो घर से बाहर भी नहीं निकल सकते हैं। कई बार लिखित में भी शिकायत नगर परिषद को दी है उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दिनभर घरों में मिट्टी आ रही है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कम से कम सफाई और सड़क का काम तो होना चाहिए। -मसला देवी, गृहणी

 

उर्मिला जैन, गृहणी

सड़क की सबसे बड़ी समस्या है। सड़क है भी नहीं, केवल पत्थर ही पत्थर है। वाहन गुजरने से मिट्टी घरों में आ रही है। यहां पानी की भी निकासी नहीं हैं। बारिश में हालात खराब हो जाते हैं। पूरी की पूरी गली पानी से भर जाती है। नालियों की तो हालत बहुत खराब है। घर से बाहर तो बैठ भी नहीं सकते। -उर्मिला जैन, गृहणी

Hemant Rana, Parshad

 मैंने तो अपने वार्ड-1 के लिए कई बार सभापति को कह भी दिया है। उसके बावजूद भी हमारा कोई काम नहीं हो रहा है। सड़क नहीं हैं, नालियां नहीं है, कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेरे वार्ड में कोई भी काम के लिए अभी भी टेंडर में नहीं लिया है। लोग परेशान है। -हेमंत राणा, पार्षद

शेयर करे

More news

Search
×