Home News Business

मास्क पहनकर आए चोर, खुद को सेनेटाइज किया और एक लाख का सामान ले गए

Banswara
मास्क पहनकर आए चोर, खुद को सेनेटाइज किया और एक लाख का सामान ले गए
@HelloBanswara - Banswara -

सवा दो घंटे मार्ट में रहे चोर आइसक्रीम खाई, शेविंग की
लॉकडाउन में कड़ी निगरानी के दावे के बीच चाेर पुलिस काे लगातार चुनौती देते नजर आ रहे हैं। साेमवार रात देररात बदमाशाें ने डूंगरपुर मार्ग स्थित एसआर मार्ट में बड़ी चाेरी काे अंजाम दिया। चाेराें में पुलिस का डर भले ही ना हाे लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर अाया कि उनमें भी काेराेना संक्रमण का डर था। चाेराें ने मास्क पहन रखे थे।

इतना ही नहीं मार्ट में घुसने के बाद सबसे पहले चाेराें ने खुद काे सेनेटाइज किया। करीब सवा दाे घंटे मार्ट में रहे चाेर इतने बेफिक्र थे कि उन्हाेंने गर्मी हाेने पर पंखा शुरू किया। फ्रिज से आइसक्रीम निकालकर खाई और ताे अाेर एक बदमाश ने ताे शेविंग तक की। जैसे उन्हें पूरा यकीन था कि पुलिस इतनी रात काे वहां नहीं अाएगी। मार्ट से बदमाश ड्राईफ्रूट, घी, तेल, साबुन के अलावा काॅस्मेटिक सामान और एक लेपटाॅप चुरा ले गए है। मार्ट प्रबंधन ने चाेरी से करीब एक लाख का नुकसान बताया है।

मार्ट संचालक बलभद्र जैन उर्फ बल्लू भाई ने बताया कि स्टाेर में सुरक्षा के लिहाज से 15 सीसीटीवी लगाए हुए हैं। सुबह जब बेटा स्टाेर खाेलने गया ताे भीतर पंखा और लाइट चल रही थी। दरवाजे के पास शेविंग किए बाल पड़े थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उसने काॅल कर मुझे बताया। जिस पर स्टाेर पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस पर पता चला कि रात 1 बजे 6 नकाबपाेश छत के रास्ते भीतर घुसे। छत पर चढ़ने के लिए पेड़ का सहारा लिया। भीतर घुसने के लिए छत का दरवाजा काटा। सबसे पहले चोरों ने सैनिटाइजर निकालकर अपने आपको सेनिटाइज किया। माेबाइल की राेशनी से काम नहीं बना ताे पंखा और एक लाइट शुरू की। इसके बाद काउंटर पर कम्प्यूटर और वायर हटा दिए। ड्राेवर चैक किए लेकिन कैश नहीं रखा था। इसके बाद अाॅफिस में घुसे। जहां रखा लेपटाॅप ले लिया। स्टाेर के भीतर ही मुंह धाेया और नाश्ता किया। चोरों ने फ्रीज से कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम निकाली और ड्राई फ्रूट्स का नाश्ता किया। एक एलईडी भी ताेड़ दी। लगभग सवा दाे घंटे तक स्टाेर में रहे चाेराें ने भीतर की पूरी वायरिंग काट दी। तीन सीसीटीवी निकाल दिए, उन्हें अाशंका थी कि उनकी हरकतें सीसीटीवी फुटेज मंे ना आ जाए लेकिन उन्हाेंने गलत वायर काटे। स्टाेर में 15 सीसीटीवी लगे हाेने से वह एेसा कर पाने में कामयाब नहीं हुए। बदमाश आइसक्रीम और सैनिटाइजर भी साथ ले जाना नहीं भूले।

शेयर करे

More news

Search
×