Home News Business

विजयादशमी पर आतंक मुक्त भारत की भावना

Banswara
विजयादशमी पर आतंक मुक्त भारत की भावना
@HelloBanswara - Banswara -

दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज ड्डूका द्वारा विश्व शांति की कामना, आतंक वाद निवारणएवं सभी की सुख समृद्धि की कामनार्थ भगवान शांतिनाथ की आराधना में शांतिनाथ विधान का का आयोजन किया गया। 

मूलनायक  पारसनाथ का जलाभिषेक अजीत बी शाह ने किया जबकि विधान पूर्व शांतिनाथ भगवान का अभिषेक सागरमल सुखलाल शाह(रुमानी)परिवार ने किया। समाज के अजीत कोठिया ने बताया कि इस अवसर पर मंगल कलश रमण लाल शाह, राजेश के शाह, अजीत बी शाह, धनपाल सेठ व मुकेश के शाह परिवार ने स्थापित किया। विधान मंत्रोच्चार के साथ धनपाल शाह, राजेन्द्र कोठिया व मनोज के शाह ने संपन्न कराया। आयोजन में समाज के बुजुर्गों बदामीलाल कोठिया, जय कुमार शाह, विजय चंद शाह, सूरजमल शाह, युवाओं अनिल कोठिया, प्रदीप सेठ, दिनेश शाह, मुकेश शाह,तेजपाल सेठ, हितेश शाह, मितेश शाह सहित कई लोगो ने हिस्सा लिया।आयोजन में प्रभावना महिला मंडल की बहनों ने हिस्सा लिया।

शेयर करे

More news

Search
×