Home News Business

शराब पी रहे युवकों को टोका तो लट्ट मार कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया, 2 आरोपी गिरफ्तार

Banswara
शराब पी रहे युवकों को टोका तो लट्ट मार कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया, 2 आरोपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

आंबापुर क्षेत्र के सेमलिया में रात 8 बजे बाढ़ वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार
बांसवाड़ा रात को ढाबे पर शराब पी रहे इक को टोकने पर एक गुस्साए युक्‍कों ने कांस्टेबल पर लट्ढ से हमला कर दिया। इससे पुलिस कर्मी का सिर फट गया, जिसे बाद में एमजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिंगपुरा निवासी 40 वर्षीय गज डिंडोर और 26 वर्षीय दिनेश मईड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पाड़ला चौकी प्रभारी रवि थापा ने बताया कि नए साल की संध्या पर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ढाबों को 6 बजे बाद बंद करवा दिए थे। कांस्टेबल विट्ठल कुमार और किरण गश्त पर थे। इस पर दोनों को रात 8 बजे बाद सेमलिया की तरफ गश्त के लिए भेजा। पेट्रोल पंप के नजदीक एक ढाबे पर रोशनी देखी। जिस पर दोनों कहां पहुंचे। जहां गजू नाम का व्यक्ति अपने साथी के साथ शराब पी रह्म था। इस पर कांस्टेबल ने उन्हें टोका और घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि इससे गुस्साए गजू और दिनेश ने कांस्टेबल विट्ठल को पीछे से लकड़ी का गट्टा सिर में दे मारा। इससे कांस्टेबल लहुलूहान हो गया। घायल हालत में कांस्टेबल को एमजी अस्पताल लाया गया। सिर में गहरी चोट लगने पर कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। फिलहाल कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी गजू और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×